जीजीडीएसडी महाविद्यालय में दीपावली उत्सव की धूम

उज्जवल हिमाचल । पालमपुर

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, राजपुर की हिंदी साहित्य परिषद समिति द्वारा दीपावली के अवसर पर रंगोली निर्माण एवं सजावट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाविद्यालय के संस्थापक पंडित अमरनाथ शर्मा जी की प्रतिमा के समक्ष भी रंगोली बनाकर स्थान को आकर्षक ढंग से सजाया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक एवं प्राचार्य डा. विवेक शर्मा ने विद्यार्थियों व महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने स्नेह और अपनत्व से अपने घर की तरह महाविद्यालय को सजाया है जो सराहनीय है।
महाविद्यालय के अध्यापकों ने भी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। हिंदी विभाग की हिंदी साहित्य परिषद समिति के विद्यार्थियों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Please share your thoughts...