- Advertisement -spot_img
7.4 C
Shimla
Friday, March 31, 2023

मदद के समय फोटो खींच गरीबों का न बनाए मजाक : बलदेव शर्मा

Must read

एसके शर्मा। बड़सर

भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने बड़सर अस्पताल में डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मी, मीडिया कर्मी तथा पुलिसकर्मियों को करोना योद्धाओं के रूप में सम्मानित किया। बलदेव शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्य में जुटे करोना योद्धाओं को सम्मान व धन्यवाद पत्र दिया जा रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अपने गांव, शहर में इस कठिन समय में सेवा में लगे डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी, पुलिस कर्मी सहित अन्य विभागीय कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापन सौंपे। क्योंकि आज हम लोग वैश्विक महामारी करोना के चलते लॉकडॉउन में इन्हीं योद्धाओं के वजह से अपने घर में सुरक्षित हैं।

एवरेस्ट पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन एडमिशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें  

http://eepurl.com/g0Ryzj

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि राशन बांटते समय एक गरीब एवं जरूरतमंद से फोटो खींचने से पहले उनकी आज्ञा अवश्य ले की फोटो खिंचवाना है या नहीं। इस आपदा में किसी की मजबूरी का फायदा ना उठाएं तथा बिना अनुमति फोटो खींच गरीबों व जरूरतमंदों का मजाक ना बनाएं और कोई जरूरतमंद शर्म महसूस कर भूखा न सो जाए।

कार्यकर्ता इसका विशेष ध्यान रखें। भाजपा कार्यकर्ता गरीब एवं जरूरतमंद का सम्मान करें हैं, जो कि अपने आप में एक बहुत बड़ी सेवा है। इस अवसर पर बड़सर मंडल महामंत्री चतर सिंह कौशल, दिनेश व विकास आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: