उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
श्री धर्म पाल सोनी स्कूल कांगड़ा डीपीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुप्त गंगा रोड़ कांगड़ा में “पंडित जवाहर लाल नेहरू की जंयती” के पर्व पर बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नर्सरी से लेकर जमा दो तक के बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। खेल दिवस के मौके पर मुख्य अथिति के रूप में स्कूल की प्रबन्धक मर्मोनिका सोनी और प्रिसिंपल पंकज सोनी ने शिरकत कर बाल दिवस की शोभा बढ़ाई। इस उपलक्ष्य पर प्रिसिंपल पंकज सोनी ने बच्चों को अपने जीवन में खेलों का महत्व बताया तथा उनका मार्ग दर्शन किया।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा