उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
एसएम आई अस्पताल के निर्देशक व चीफ आई सर्जन डॉ संदीप महाजन ने मीडिया से अपने विचार साझां करते हुए बताया कि बीते सप्ताह एस एम आई अस्पताल के रेटिना विभाग की रेटिना विशेषज्ञ व रेटिना सर्जन डॉ गीताजंलि सूद को प्रतिष्ठित 40वें एशिया-पैसिफिक अकादमी ऑफ ऑप्थाल्मोलॉजी (APAO) कॉन्फ्रेंस में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो नई दिल्ली में आयोजित हुआ। रेटिना सर्जरी में विशेषज्ञता के लिए जानी जाने वाली डॉ गीताजंलि सूद को नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए यह मान्यता प्राप्त हुई है। जो कि समस्त हिमाचल वासीयों व जिला कांगड़ा के लोगों के लिए गर्व की बात है। हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे से राज्य में नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में आज देश के अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ अपनी बहुमूल्य सेवाएं दे रहे है। और प्रदेश का नाम गोर्वान्वित कर रहे है।
उन्होंने अपनी एम.बी.बी.एस की पढ़ाई इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से की और नेत्र विज्ञान में एम. एस की डिग्री यूसी.एम.एस- जी.टी.बी अस्पताल, नई दिल्ली से प्राप्त की, जहां उन्होंने गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया। उनके कौशल में मोतियाबिंद सर्जरी, ग्लूकोमा, रेटिना (पर्दे) के ऑप्रेशन, यूदिया और इमरजेंसी आई केयर शामिल है। डॉ. गीताजंलि सूद पिछले 4 साल से एस एम आई अस्पताल घुरकड़ी कांगड़ा में अपनी सेवाएं दे रही है। जिन्होंने इतने कम समय में 1500 के लगभग आंखों के पर्दे के ऑप्रेशन व 7000 के लगभग सफेद मोतियाबिंद के सफल ऑप्रेशन कर चुकी है।
डॉ. सूद ने चेन्नई के प्रसिद्ध नेत्र अस्पताल संकरा नेत्रालय में सर्जिकल रेटिना में सुपर स्पेशलाइजेशन किया। फेलोशिप के बाद, उन्होंने (AIIMS) में काम किया और पेपर पब्लिकेशन के लिए डॉ. एम. सी. लूथरा गोल्ड मेडल प्राप्त किया। अन्य सम्मानजनक उपलब्धियों में FICO मेरिट अवार्ड (इंटरनेशनल कांउसिल ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी और APAO रेटिना भी शामिल है।
डॉ. संदीप महाजन का कहना है कि पिछले 4 वर्षों में रेटिना विशेषज्ञ गीताजंलि सूद एस एम आई अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रही उससे न केवल कांगड़ा जिला के लोगों को उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध कराया है वल्कि पूरे प्रदेश में आंखों के पर्दे की बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की आंखों का उपचार करके पूरे प्रदेश में अनुभव को भी साबित किया है। उनका कहना है कि जो मरीज आंखों के पर्दे से सम्बधित बीमारियों चलते बाहरी राज्य में इलाज के लिए जाते थे। आज वह हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के घुरकड़ी स्थित एस एम आई अस्पताल में अपनी आंखों का इलाज करवा रहे है।
एस एम आई अस्पताल के निर्देशक व चीफ आई सर्जन डॉ. संदीप महाजन ने रेटिना विशेषज्ञ डॉ. गीताजंलि सूद को एशिया पसिफिक आंखों की कॉन्फ्रेंस में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हर्षोल्लास के साथ बधाई दी है और कामना की है कि भविष्य में भी एस एम आई अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ अपने अनुभव व शैक्षिण योग्यता के दम पर अपना और अपने प्रदेश का नाम रोशन करें।