उज्जवल हिमाचल । कांगडा
डॉक्टर शुभिका शर्मा निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कांगड़ा को ए.एफ.एम.एस. की मेरिट के आधार पर एम.डी के लिए आर्म्ड फोर्सज मेडिकल कॉलेज पुणे में प्रवेश मिला है। 3 वर्ष का कोर्स करने के बाद उसे 3 वर्ष की वरिष्ठता के साथ कैप्टन का पद मिलेगा।
डॉक्टर शुभिका ने एम.बी.बी.एस. डॉक्टर आर.पी. गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज टांडा से की है। उससे पहले शुभिका का एक भाई भी इसी संस्थान ए.एफ.एम.सी. पुणे से एम.बी.बी.एस. कर चुका है और वह भी कैप्टन के पद पर कार्यरत है। डॉक्टर शुभिका की बहन भी एक डॉक्टर है। उनके पिता प्रोफेसर शिव कुमार शर्मा और माता कुसुम लता शर्मा अपने बच्चों की सफलता पर काफी खुश है।
संवाददाता : अंकित वालिया