उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
हिमाचल के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को द्रम्मण में विनियमित अनाज, फल और सब्जी मंडी का शिलान्यास किया। यूं तो यह मंडी कांगड़ा के साथ चंबा जिला के किसानों का भी बड़ा सहारा होगी, लेकिन मोटे तौर पर 50 गांवों के 10 हजार किसान-बागबान इससे सीधे लाभान्वित होंगे। यह बात एपीएमसी के कांगड़ा जिला चेयरमैन और हिमाचल कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन निशु मोंगरा ने द्रम्मण सब्जी मंडी का शिलान्यास होने के बाद कही। निशु मोंगरा ने गगल के निकट अपने आफिस में जुटे किसानों-बागबानों को बताया कि हजारों फार्मर्ज की मांग पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्ख्ू ने कांगड़ा जिला के हजारों किसानों का दर्द समझा है।
लंबे समय से किसान इस सब्जी, फल और अनाज मंडी की मांग कर रहे थे। उनकी मांग को अब लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्ख्ू ने पूरा करके दिखा दिया है कि वह कांगड़ा जिला के लोगों से कितना प्यार करते हैं। एपीएमसी के कांगड़ा जिला चेयरमैन और हिमाचल कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन निशु मोंगरा ने शाहपुर में करोड़ों रुपए का शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्ख् के अलावा कृषि मंत्री चंद्र कुमार, यादविंद्र गोमा, केवल पठानिया आदि नेताओं को साधुवाद दिया। एपीएमसी के कांगड़ा जिला चेयरमैन और हिमाचल कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन निशु मोंगरा ने आगे कहा कि जिला में द्रम्मण की मंडी को मिलाकर अब ऐसी मंडियों की संख्या 15 हो जाएगी। निशु मोंगरा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगवाई में हिमाचल तेजी से आगे बढ़ रहा है।
एपीएमसी के कांगड़ा जिला चेयरमैन और हिमाचल कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन निशु मोंगरा ने कहा कि अभी विनियमित मुख्य मण्डी कांगड़ा, विनियमित उप मण्डी, पालमपूर, बैजनाथ, जयसिंहपुर, नगरोटा बगवां, धर्मशाला, ज्वालाजी, गुलेर, ज्वाली, जसूर, पासू और धरमाण कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त तीन अनाज मण्डियां फतेहपुर, मिलवां और रियाली भी कार्यरत हैं, जिनमें किसान अपनी कृषि उपजों का कय-विक्रय करके लाभान्वित हो रहे हैं।