उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
एसएमओ कांगड़ा डॉक्टर अल्पना ने बताया टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगी के लिए दुर्गेश निक्षय मित्र बनीं। उन्होंने क्षयरोग के 10 मरीजों के जीवन को स्वस्थ्य बनाने का बेड़ा उठाते हुए उन्हें न्यूट्रीशन किटें बांटी और 6 माह तक उन्हें यह दी जाएंगी । जिला अक्षय रोग अधिकारी आरके सूद और एसएमओ कांगड़ा ने इस नेक कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की।
उन्होंने कहा क्षय रोग की बीमारी का इलाज पूरी तरह संभव है इसके लिए रोगी को स्वास्थ्य विभाग के परामर्श अनुसार दवाई का अपना पूरा कोर्स करना जरूरी है इसके उपरांत क्षय रोगी पूरी तरह से स्वस्थ हो जाता है। उन्होंने बताया की क्षय रोगियों के लिए दवाई का पूरा कोर्स करने के साथ-साथ संतुलित आहार की आवश्यकता होती है। किसी भी क्षय रोगी को न्यूट्रीशन की कमी का सामना न करना पड़े इसके लिए निक्षय मित्र योजना चलाई गई है। इस योजना के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति निक्षय मित्र बन सकता है। उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान (PMTBMBA) के अंतर्गत निक्षय मित्र बनने की अपील की।





