उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
रोटरी क्लब कांगड़ा ने आज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कांगड़ा में एक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया, जो एक हरित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक कदम है। इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा की ने शिरकत की। मुख्य अतिथि का वहां पहुंचने पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटरी क्लब के प्रधान आदर्श चिब व अन्य सदस्यों एवं स्कूल के बच्चों ने बैंड बजाकर व फूल मालाएं पहनकर स्वागत किया। इस अभियान के तहत, स्कूल परिसर में पौधों का रोपण किया गया, जिससे छात्रों और स्थानीय समुदाय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। आइए हम सभी पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लें – एक पेड़ एक समय में रोटरी क्लब कांगड़ा ने इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के महत्व को उजागर करने का प्रयास किया है।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रधान आदर्श चिब ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से हमारे समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और हम एक स्वस्थ और हरित भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा पाएंगे। सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कांगड़ा ने इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की और छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस तरह के आयोजनों से हमारे स्कूलों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और हमारे छात्र पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है और हमें इसके लिए निरंतर प्रयास करने होंगे। रोटरी क्लब कांगड़ा की यह पहल बहुत ही सराहनीय है और मुझे उम्मीद है कि इससे हमारे समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण न केवल हमारे पर्यावरण को स्वस्थ बनाता है, बल्कि यह हमारे बच्चों के भविष्य के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। हमें अपने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में सिखाना होगा और उन्हें इसके लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब कांगड़ा और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कांगड़ा को इस पहल के लिए बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के रखरखाव के लिए 50 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की ओर साथ ही कहा कि 1 दिसंबर को अपना जन्मदिन भी है इसी स्कूल में इन बच्चों के साथ मनाएंगे। इस अवसर पर रोटरी क्लब के प्रधान आदर्श चिब, इंद्रदीप सचदेवा, सुनील डोगरा, डॉक्टर संदीप महाजन, डॉक्टर वीके महाजन, जीवन ज्योति कोहली, हिमांशु तलवार, विजय शर्मा, विशाल शर्मा, प्रशांत भसीन,रितेश डोगरा, हर्ष वैद्य अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजद रहे।





