भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु दिल्ली पहुंचे कांगड़ा के विधायक पवन काजल

भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य होने के कारण चुनाव प्रक्रिया में लेगें हिस्सा

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष तथा कांगड़ा के विधायक पवन काजल भाजपा के राष्ट्रीय कार्यलय दिल्ली पहुंचे है। पवन काजल भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य होने के कारण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेगें। पवन काजल कांगड़ा विधानसभा के पहले भाजपा नेता है जिन्हे भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाया गया है। विधानसभा कांगड़ा में इस पद पर कोई भाजपा नेता नहीं पहुंच पाया है। पवन काजल के साथ साथ प्रदेश से भाजपा के कुल सात ओर सदस्य है जो कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे है।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार,  पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पवन कुमार काजल, बिहारी लाल शर्मा,  रशीम धर सूद, संजीव कटवाल, पायल वैद्य, त्रिलोक कपूर, डेज़ी ठाकुर, सुरेश चंदेल आदि हिमाचल भाजपा नेता दिल्ली पहुंचे है। पवन काजल के बढते कद को देखते हुये प्रदेश कांग्रेस सरकार ने भी कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से तीन नेताओं को बड़े ओहदों पर बिठाया है ताकि पवन काजल को राजनीतिक परिदृश्य से घेरा जा सके परन्तु भाजपा व संगठन के साथ साथ कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में पवन काजल को बड़ी चुनौती कोई दे सके वर्तमान में ऐसा कोई नेता दिखाई नही दे रहा है
वर्ष 2022 में विधायक पवन काजल ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामम थामा था और उसके बाद विधानसभा चुनावों में भारी मतों से जीते। भाजपा ने विधायक की पैठ को देखते हुये भाजपा राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाया। भाजपा ने ओबीसी समाज में पैठ को गहरी करने के लिए काजल को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर तैनात किया था परन्तु पवन काजल के जनाधार ने  उन्हे राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा दिया है। विधायक पवन काजल कांगड़ा हलके के एकमात्र भाजपा नेता है जो कि राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे है और आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन में अपनी भुमिका अदा कर रहे है।