16 जनवरी को नूरपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

उज्जवल हिमाचल । नूरपुर

नूरपुर विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में 16 जनवरी  को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी नूरपुर विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता पुनीत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 11 केवी एग्रो फीडर, 11 केवी कोटला फीडर तथा 11 केवी नूरपुर फीडर की बिजली लाइनों के स्थानांतरण कार्य के चलते यह शटडाउन किया जा रहा है।

इसके कारण सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में जाच्छ, बौड़, भुगनाड़ा, जसूर बाज़ार, बलदून, खैरियां, टानण, नागनी, कलेरा, बाघनी, भड़वार, कोट पलाहड़ी, टीका नगरोटा, हाथी धार, नूरपुर, खुशीनगर, मिंझग्रां, चिन्वा तथा गेहीं लगोड सहित आसपास के इलाके शामिल हैं। सहायक अभियंता ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह कार्य भविष्य में बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।

संवाददाता :विनय महाजन