उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
आज टेक्निकल यूनियन हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों ने एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा से मुलाकात की और कार्यशाला के कर्मचारियों की मांगों से अवगत कराया। इसमें धर्मशाला, नगरोटा, बैजनाथ, देहरा, हमीरपुर, जसूर, पठानकोट के कर्मचारियों ने बैठक की। इसमें मुख्य मांग पीस मिल कर्मचारियों को कांट्रेक्ट पर लाने का बताया। जो कि पूरे प्रदेश में 74 हैं। उसके उपरांत वेतन विसंगति का मुद्दा बताया गया।
इसके बाद मशीनों के कलपुर्जे, स्पेयर पार्ट और कार्यशालाओं की को दुरुस्त किया जाए। इसमें धर्मशाला डिवीजन से नगरोटा टेक्निकल प्रधान संजीव कुमार जूनियर टेक्नीशियन, पठानकोट राज्य के टेक्निकल अध्यक्ष विवेक गुलरिया, हमीरपुर से अश्वनी, देहरा से मैकेनिक मनु वीरेंद्र, नगरोटा से शुभम, रजिंदर, अनिल रिशु, पालमपुर से नेकचंद, राज, धर्मशाला से मनीष, कुंज, बैजनाथ से राजेश, इसमें टेक्निकल कर्मचारियों ने बैठक करके अजय वर्मा एचआरटीसी उपाध्यक्ष के समक्ष अपनी बात रखी।





