उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
सिटी हॉस्पिटल घुरकडी मटौर कांगड़ा को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार 2022-23 मिला। जानकारी देते हुए अस्पताल के प्रबंधक निदेशक डॉ. प्रदीप मक्कड़, डॉ आशीष गर्ग व डॉ. राजीव डोगरा ने बताया कि बायोमैडीकल अपशिष्ट प्रबंधन श्रेणी में यह अवार्ड सिटी हॉस्पिटल कांगड़ा को मिला है। उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र और 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार सिटी हॉस्पिटल कांगड़ा को 5 जून शिमला के गेयटी थिएटर में आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा। जोकि सिटी हॉस्पिटल के लिए बहुत ही प्रशंसा की बात है।
उन्होंने कहा कि सिटी हॉस्पिटल कांगड़ा की पांच सदस्य टीम उस कार्यक्रम में भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि सिटी हॉस्पिटल कांगड़ा पर्यावरण के बचाव के लिए समय-समय पर हर संभव प्रयास करता रहता ही साथ ही पर्यावरण के लिए जगह-जगह पौधारोपण भी किया जाता है ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन पर्यावरण पर निश्चित है इसके लिए हम सभी को मिल जुल कर प्रयास करना चाहिए ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। मनुष्य के जीवन को बरकरार रखने के लिए पर्यावरण से बड़ी औषधि कोई नहीं है।