- Advertisement -spot_img
5.5 C
Shimla
Sunday, March 26, 2023

राष्ट्रीय स्वयं संघ की स्थापना के 2025 में होगें सौ साल पूरेः वीर सिंह

Must read

उज्जवल हिमाचल। शिमला
2025 में राष्ट्रीय स्वयं संघ की स्थापना के सौ साल पूरे होने जा रहे हैं। शताब्दी वर्ष में संघ का लक्ष्य देश के एक लाख गांव तक पहुंचना हैं। पानीपत में संघ के सम्मेलन में इसको लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई है। यह बात शिमला में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संचालक वीर सिंह रांगड़ा ने कही।

यह भी पढ़ेंः डीएवी महाविद्यालय कोटखाई में मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह


वीर सिंह रांगडा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने करोना काल में मानवता की सेवा के लिए काम किया है। देश में आज संघ की शाखाएं 68 हजार से ज्यादा हो गई है।

इस बार 20 हजार से ज्यादा लोग संघ से जुड़ने जा रहें है। संघ के 1300 शताब्दी विस्तारक देश भर में लोगों के बीच में जायेंगे। संघ लगातार देश में सामाजिक समरसता के लिए काम कर रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

Please share your thoughts...

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: