उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग कांगड़ा यूनिट की बैठक तथा स्थापना दिवस घुरकडी के निजी होटल में आयोजित हुई। इस दौरान करीब 400 से अधिक पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और वीरांगनो ने भाग लिया। कार्यक्रम में मेजर विजय सिंह मनकोटिया मुख्य अतिथि के तौर पर तथा कर्नल वाई एस राणा अध्यक्ष आई ईएसएल विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कैप्टन प्यार सिंह राणा ने बताया कि मुख्यातिथि ने वीर नारियों को शाल देकर तथा वीरता पुरस्कार विजेताओं को मफलर पहना कर सम्मानित किया।

स्वर्णिम हिमाचल जन जागरण समिति जिला कांगड़ा की अध्यक्षा आशा कौशल ने अपनी टीम के साथ मिलकर कैप्टन प्यार सिंह राणा को शान ए हिमाचल के पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उनको पंचकूला में स्नेह मिलन कार्यक्रम में दिया जाना था लेकिन कैप्टन साहब का स्वस्थय ठीक न होने के कारण आज इन्हें इसी मंच पर सम्मानित किया गया। भडियाडा ग्राम के कैप्टन प्यार सिंह राना को समाज सेवा के उल्लेखनीय योगदान के लिए सवर्णीय हिमाचल जन जागरण समिति की अध्यक्षा तथा अन्य पदाधिकारियों ने शान-ऐ-हिमाचल पुरस्कार से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में कैप्टन प्यार सिंह राणा ने प्रस्ताव रखा कि गगल एयरपोर्ट का नाम मेजर सोम नाथ शर्मा परमवीर चक्र के नाम रखा जाए तथा कोटला सुरंग और रानीताल सुरंग का नाम मेजर धन सिंह थापा और कैप्टन विक्रम वतरा के नाम पर रखा जाए। यह वीर भूमि के सैनिक परिवारों के लिए सरकार का एक गौरवमय कदम होगा।
संवाददाता : अंकित वालिया





