नीरजा सूद। पालमपुर
वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा वर्चुअल रैलियों का अनुभव और उत्साह एक्चुअल रैलियों से भी कई गुना ज्यादा था। उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक कपूर ने अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे शासनकाल के प्रथम ऐतिहासिक व सफल 1 वर्ष के उपलक्ष्य पर 18 मंडल, एक संसदीय स्तर की ओर 26 जिला स्तरीय मोर्चा की सफल रैलियों के पार्टी द्वारा निश्चित समय से पूर्व पूरा करने के उपरांत आज पालमपुर में एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहे।
कपूर ने बताया कि यह सही था कि कोरोना की इस वैश्विक जानलेवा बीमारी के कारण सामान्य जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है, लेकिन इसके बावजूद कोरोना भाजपा कार्यकर्ताओं के बुलंद हौंसले और उत्साह पूर्ण कदमों को रोकने में सफल नहीं हो पाया है। उन्होंने पार्टी की इस कल्पना को साकार करने के लिए संसदीय क्षेत्र के तमाम पार्टी व मोर्चों से जुड़े कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार भी प्रकट किया है।
कपूर ने कहा कि वीडियो कांफ्रेंस द्वारा इन वर्चुअल रैलियों में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र की कुल 45 में से 14 रैलियों में जुड़कर कार्यकर्ताओं में एक नए जोश का संचार किया है। वहीं, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने तीन रैलियों में कार्यकर्ताओं में भरपूर उत्साह भरने का काम किया है।
यही नहीं प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन परमार, संसदीय क्षेत्र के पालक एवं उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर, नगर नियोजन एवं शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी, कृषि एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ रामलाल मारकंडे, वन परिवहन एवं खेलकूद मंत्री गोविंद ठाकुर, पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कमर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ राजीव सेहजल राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी और पार्टी के प्रदेश के उपाध्यक्ष किरपाल परमार ने मुख्य वक्ता के रूप में अलग-अलग रैलियों में भाग लिया।
वहीं, संसदीय क्षेत्र से जुड़े विधायक व पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों ने भी सहयोगी वक्ता के रूप में जुड़कर वर्चुअल रैलियों के द्वारा कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भरने का प्रयास किया है। कपूर ने कहा कि यही नहीं केंद्र सरकार की एक वर्ष व प्रदेश सरकार की अढ़ाई वर्ष की शानदार उपलब्धियों से जुड़ा एक अलग-अलग प्रपत्र तैयार करके मंडल स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने समाजिक दूरी का पालन करते हुए घर द्वार पहुंचाने का अभियान भी शुरू किया है, जो 30 जून तक समाप्त हो जाएगा।
प्रदेश महामंत्री ने कहां की जुलाई के प्रारंभ में कोरोना से प्रभावित जो केंद्र व प्रदेश की सरकार ने किसानों व समाज के कमजोर वर्गों को विशेष राहत देकर एक सहारा दिया है। उन सभी परिवारों की मंडल स्तर पर वीडियो कांफ्रेंस द्वारा लाभार्थी रैलियों के रूप में आयोजन किया जाएगा, ताकि उन्हें यह महसूस हो कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जनमानस की हर चिंता में कितनी संवेदनशीलता के साथ खड़े हैं।