चुनावों में भाजपा को सत्ता से बाहर उखाड़ फेंकने के लिए जताया आभार: संजीव गुलेरिया

Expressed gratitude for throwing BJP out of power in elections: Sanjeev Guleria
चुनावों में भाजपा को सत्ता से बाहर उखाड़ फेंकने के लिए जताया आभार: संजीव गुलेरिया

उज्जचल हिमाचल। नूरपुर
न्यू पेंशन स्कीम रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजीव गुलेरिया ने एनपीएस कर्मचारी अधिकारी वर्ग, पढ़े-लिखे बेरोज़गार युवा वर्ग और महंगाई से त्राहिमाम करती जनता का प्रदेश में हुए चुनावों में भाजपा को सत्ता से बाहर उखाड़ फेंकने के लिए आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ेंः चंद्र कुमार होगें पहले शीतकालीन सत्र के प्रोटेम स्पीकर

आज यहां संयुक्त वक्तव्य में एनपीएस रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ के पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कपिल, उपाध्यक्ष डाक्टर विपन महाजन, डाक्टर जितेन्द्र गुप्ता, डाक्टर अनिल चंदेल, महासचिव डाक्टर संजीव शर्मा, महिला प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय शर्मा ने नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं उप मुख्यमंत्री अग्निहोत्री को बधाई व शुभकामनाएं दी।

डाक्टर संजीव गुलेरिया प्रदेश अध्यक्ष ने न्यू पेंशन स्कीम रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ हिमाचल प्रदेश ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को 10 दिन के भीतर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की प्रतिबद्धता दिखाने के लिए हार्दिक आभार धन्यवाद व्यक्त किया।

यह भी पढ़ेंः भगवान आज भी भक्तों के साथ : तिलक

डाक्टर संजीव गुलेरिया ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि पुरानी पेंशन में कर्मचारियों की 10 साल की सेवा अनिवार्यता को समाप्त किया जाए। इसके लिए सरकार आरएंडपी रुल्स में संशोधन करे। सरकार कर्मचारी अधिकारी वर्ग को उसके अंतिम वेतन के रूप में जो पुरानी पेंशन व्यवस्था है, उसके अनुसार पुरानी पेंशन रिटायर कर्मचारी अधिकारी को सरकार दे। चाहे उस कर्मचारी अधिकारी का सरकारी सेवा में कार्यकाल पांच वर्ष या उस से भी कम क्यों न रहा हो, जैसे विधायकों के लिए पेंशन रुल्स हैं।

डाक्टर संजीव गुलेरिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं सरकारी कर्मचारी के बेटे हैं। तो वह कर्मचारियों के दुःख कठिनाईयों से भली भांति परिचित ही हैं। उनसे उम्मीद है कि वो जायज सभी मांगों को पूरा करने में सक्षम होंगे।

डाक्टर संजीव गुलेरिया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की है कि प्रदेश में सभी कर्मचारियों के अनुबंध और आरकेएस कार्यकाल की डेट आफ ज्वाइनिंग से वरिष्ठता एवं सभी अन्य लाभ दिए जाए।

कर्मचारियों व अधिकारियों की नियुक्ति नियमित रूप से की जाए, न कि दैनिक वेतनभोगी, अंशकालीन, अनुबंध वगैरह के रूप में। पढ़े-लिखे बेरोज़गार युवा वर्ग को सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति दे कर रोजगार दे।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।