फ्री नेत्र जांच शिविर में 150 मरीजों की आंखें जांची : डॉ. संदीप महाजन

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

एसएमआई अस्पताल घुरकड़ी कांगड़ा के निर्देशक व चीफ आई सर्जन डॉ संदीप महाजन ने बताया कि एसएमआई अस्पताल व राजपूत कल्याण समिति पूखरी जिला चंबा में संयुक्त रूप से आंखों के फी नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप में दूर दराज क्षेत्रों से आए लोगों व स्थानीय लोंगों का यह भी कहना है कि कैंपों में आंखों के निरीक्षण के दौरान जो महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है उससे हमें यह ज्ञात हो गया है कि आंखों की सही समय पर जांच करवाना कितना जरुरी है। जिससे कि हम अपनी आंखों की बहुमूल्य रोशनी को समय रहते बचा सकते है।

डॉ. संदीप महाजन के आदेशानुसार भेजी गई अनुभवी टीम ने जिला चंबा में पहले भी ऐसे बहुत से नेत्र जांच शिविर में मरीजों की आंखो की जांच की है। इसमें भरमौर, भद्रम, महेला, होली, हड़सर ककीरा व बासा बजीरा जैसे विभिन्न स्थानों में नेत्र जांच शिविर का आयोजित किए गए है। इन कैंपों में मरीजों की आंखों में बहुत से रोग सामने आए जिनमें मुधमेह से आंखों की रोशनी का कम होना, आंखों में सूखापन के कारण आंखों में पानी बहना तथा रड़क पड़ना। 60 वर्ष से अधिक आयु वाले अधिकतर मरीजों में सफेदमोतियाबिंद की समस्या पाई गई। कई मरीज की आंखों में दबाव बढ़ा होने के कारण कालेमोतिबिदं की समस्या से ग्रस्त पाए गए। डॉ. सदीप महाजन का कहना है कि इन फ्री नेत्र जांच शिविर लगाने का मुख्य उदेश्य यह है दूर दराज क्षेत्रों में जो मरीज किसी कारणवश अपनी आंखों की जांच नहीं करवा सकते, वह इन कैंपों के माध्यम से अपनी आंखों की जांच करवा सके, तथा बीमारी का इलाज करवा सके। आंख से संबधित बीमारियों पर समय रहते इलाज करवाने से बीमारी से बचा जा सकता है। कैंप में जिन मरीजों की आंखों में जो बीमारियां सामने आई उनका इलाज एसएमआई अस्पताल घुरकड़ी कांगड़ा में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों की देख रेख में किया जाएगा। जिन मरीजों की वित्तीय दशा खराब होने के कारण जो लोग अपना इलाज नहीं करवा सकते, उनका इलाज आयुष्मान जन अरोग्य योजना के तहत व इलाज शुल्क में अधिकतर छूट पर किया जाएगा। जिससे कि मरीज को इलाज करवाने में आर्थिक सहायता मिल सके।

एसएमआई अस्पताल घुरकडी की टीम में ऑफथैलिमिक ऑफिसर अंजू मोंगरा, अमिताभ छाबरा व सहयोगी स्टाफ में सुवीन कुमार रविन्द्र कुमार, कपिल चौधरी व मनीषा कुमारी ने मिलकर लगभग 150 से ज्यादा मरीजों की आंखों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जो बीमारियां सामने आई उससे संबंधित दवाईयां भी एसएमआई अस्पताल के सौजन्य से मुफ्त बांटी गई।

डॉ. संदीप महाजन ने बताया कि एसएमआई अस्पताल पिछले 20 वर्षों से हिमाचल प्रदेश के कई जिला व ब्लाक एवं पंचायत स्तर पर दूर दराज क्षेत्रों में फ्री नेत्र जांच शिविर आयोजित करता रहा है। इन कैंपों को आयोजित करने का मुख्य उदेश्य हिमाचल का कोई भी नागरिक आंखों की बीमारी से ग्रस्त न हो और दृष्टिहीन न हो। उन्होने बताया कि बीमारी का पता लगने पर उसका इलाज करवाना जितना महत्वपूर्ण है उतना ही महत्वपूर्ण है बीमारी के प्रति जागरूक रहना। जागरूकता से मरीज अपनी आंखों की रोशनी को समय रहते बचा सकता है। इसी उदेश्य पर जोर देते हुए भविष्य में भी एमएमआई अस्पताल घुरकड़ी कांगड़ा के सौजन्य से फी नेत्र जांच शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा। इसलिए अधिक से अधिक मरीज इन कैंपों का लाभ उठाने और अपनी आंखों को बीमारी से बचाएं।