उज्जवल हिमाचल। फतेहपुर
शनिवार सुबह करीब 11 बजे अचानक जलशक्ति विभाग के सबडिबिजन ऑफिस के समीप अचानक झाड़ियों में आग लग गई।सूखे पत्तों व झाड़ियों में लगी आग से उठी लपटें देख कार्यलय भवन में बैठे विभागीय कर्मचारियों के होश उड़ गए व तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया, जिस पर बिना समय गवाएं अग्निशमन की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
एवरेस्ट पब्लिकस्कूल में ऑनलाइन एडमिशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
आईपीएच विभाग में तैनात कनिष्ठ अभियंता रोहित चौधरी ने बताया उन्होंने कार्यलय से समीप ही झाड़ियों में आग की लपटें उठती देखी थी, जिस पर अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई थी। बताया आग भवन के काफी समीप आ रही थी, जिस पर अग्निशमन के कर्मियाें ने काबू पाया।





