प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था हिन्द संग्राम परिषद् इकाई कांगू ने दी लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं

Famous social worker organization Hind Sangram Parishad Unit Kangu gave warm wishes for Lohri
प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था हिन्द संग्राम परिषद् इकाई कांगू ने दी लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं

उज्जवल हिमाचल। नादौन
प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था हिन्द संग्राम परिषद् इकाई कांगू की बैठक इकाई चेयरमैन अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में बूणी गांव में आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्यतिथि संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित वासुदेव शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में संस्था की गतिविधियों बारे विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संस्था ने बच्चों को रियोडीया व मूंगफलियां बांटी। साथ में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए आर्थिक सहायता दी गई।

यह भी पढ़ेंः पशुपालन व कृषि विभाग ने चन्द्र कुमार को पशुपालन विभाग का कार्यभार संभालने पर दीं शुभकामनाएं

संस्था ने सरीफा वेगम को 2000रू, सिमा देवी रैल को 2000रू, सुमना देवी ढडबाल को 2000रू, पिंकी देवी जमनोटी को 3000रू, रक्षा देवी कुन्ना को 3000रू, मीरा देवी जगंलू को 3000 रुपए भेंट किये।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित वासुदेव शर्मा ने संस्था की तारीफ करते हुए कहा कि संस्था बहुत अच्छा कार्य कर रही है। जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी मोहन सिंह ठाकुर, चेयरमैन शिक्षा ठाकुर, गिरधारी लाल, रसीला राम, कृष्ण देव, कमल किशोर, सुरेन्द्र कुमार, दलीप चन्द, पृथ्वी चन्द, राजकुमार, मनजीत सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

संवाददाताः एमसी शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।