7.27 ग्राम चिट्टे के साथ फतेहपुर पुलिस ने महिला को पकड़ा रंगे हाथ

Fatehpur police caught woman red handed with 7.27 grams of chitta
7.27 ग्राम चिट्टे के साथ फतेहपुर पुलिस ने महिला को पकड़ा रंगे हाथ

फतेहपुरः पुलिस थाना फतेहपुर की टीम ने बीती शाम करीब सात बजे 7.27 ग्राम चिट्टे के साथ एक महिला को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार बीती शाम पुलिस की टीम में शामिल हैड कांस्टेबल संजीव कुमार, एचएचसी न्यूट्रन ,लेडी कॉन्स्टेबल सुरेश कुमारी व होम गार्ड राजीव कुमार गश्त पर थे।

यह भी पढ़ेंः जनता की भलाई के लिए शिमला में वस्त्र बैंक की हुई शुरुआत

जिस दौरान बनाल के समीप एक महिला पुलिस को देखकर घबरा गई व वापिस मुड़ने लगी। जिस पर पुलिस को शक हुआ व पुलिस ने उसका पीछा किया। इतने में महिला ने हाथ में पकड़ी हुई पुड़ी को फेंक दिया। जिसे पुलिस ने ढूंढ कर जब तलाशी ली, तो उसमे 7.27 ग्राम चिट्टा पाया गया।

जिस पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला की शिनाख्त अंजुबाला पत्नी टीटा निवासी बनाल के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वाली से मनोज कुमार ने दी।

संवाददाताः सुरेन्द्र मिन्हास

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।