- Advertisement -spot_img
22.7 C
Shimla
Friday, March 29, 2024
Home Himachal लडभड़ोल गोलीकांड : डीएसपी वसुधा सूद ने किया घटना स्थल पर जुटाए...

लडभड़ोल गोलीकांड : डीएसपी वसुधा सूद ने किया घटना स्थल पर जुटाए साक्ष्य

लक्की शर्मा। लडभडोल

उपमंडल जोगेंद्रनगर के लडभडोल क्षेत्र गोलीकांड की बारदात पर फैली सनसनी के बाद आज वीरवार जोगेंदर नगर पुलिस थाने में तैनात प्रोवेशनर डीएसपी वसुधा सूद ने घटनास्थल स्‍थल किया ओर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने इस मामले में एक वयकति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। गोलीकांड में इस्तेमाल बंदूक को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। लडभडोल क्षेत्र में बुधवार देर शाम को में बंदूक से गोली चलने से एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे  लडभडोल अस्पताल में  प्राथमिक उपचार दिलाकर सिविल अस्पताल जोगेंदर नगर रैफर किया गया था। जिसे अब छुट्टी दे दी गई है।

पुलिस ने लडभडोल क्षेत्र से सबंध रखने वाले सुनील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। घायल  की पहचान रामाकृष्णा (48) निवासी द्रोव के रूप में हुई हैं। जिसे गोली लगने से शरीर पर गहरे जख्म  आये हैं। बारदात के बाद समूचे उपमंडल में सनसनी फैल गई है।  पुलिस की प्रारंभिक जांच में लडभडोल क्षेत्र के द्रोव गांव में जंगली जानवरों को भगाने  के लिए चलाई गई थी   लेकिन अन्य पहलुओं पर पुलिस की जांच जारी है। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने गोलीकांड की पुष्टि की है। उन्‍होंने बताया की छानबीन जारी हैं। वीरवार को डीएसपी वसुधा सूद ने घटनासथल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए ओर आस पास के लोगों के बयान दर्ज अगामी कारवाई अमल में लाई।