होम क्वारंटीन के उल्लंघन पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

एस के शर्मा। बड़सर

थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत दो पंचायतों में होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने वाले दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। एक व्यक्ति दिल्ली और दूसरा चंडीगढ़ से हाल ही में अपने घर पहुंचे हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेरा के जंगली गांव से प्रेम सिंह और किटपल क्षेत्र के भबड़ा गांव के सागर चंद के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। प्रेम सिंह कुछ दिन पूर्व दिल्ली तो सागर चंद चंडीगढ़ से घर लौटे हैं। दोनों ही व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है, लेकिन बार-बार समझाने के बावजूद यह लोग गांव में घूमते रहे तथा अन्य लोगों से मिलते रहे।

एमसीएम डीएवी कॉलेज कागड़ा में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdCIqPYEk7A2g5qJB5u8aq9lxEnlG1dJRcm61FVf9MZ23Wwzw/viewform?vc=0&c=0&w=1

लोगों ने इनकी शिकायत संबंधित पंचायत प्रधानों से की और विभाग को भी इसकी जानकारी दी। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि सूचना के आधार पर दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों को चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश हैं। उन्होंने बाहरी राज्यों से आए लोगों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी है।