- Advertisement -spot_img
5.5 C
Shimla
Sunday, March 26, 2023

आरा मशीन में लगी आग, 3 लाख का नुकसान

Must read

पीयूष शर्मा। करसोग

करसोग से करीब 14 किलोमीटर दूर केलो धार क्षेत्र में आरा मशीन के सैड में आग लग गई है। जिसमें करीब 3 लाख के करीब नुक्सान का अनुमान लगाया जा रहा है। आगजनी घटना से आरा मशीन की छत पूरी तरह से जल गई है। हालांकि घटना में फैक्ट्री के उपकरण आदि को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन छत पूरी तरह से जल गई है।

आगजनी घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग करसोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया, जिसके चलते विभाग की मुस्तैदी से करीब 20 लाख की संपत्ति को बचाया गया है। दमकल विभाग करसोग के फायर ऑफिसर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह आरा मशीन विजय सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह गांव केलोधार (नेहरा) तहसील करसोग की थी। इस घटना की पुष्टि एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर द्वारा की गई है तथा इस आगजनी से पीड़ित को फाैरी राहत के तौर पर 5000 रुपए दिए गए।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: