- Advertisement -spot_img
10.2 C
Shimla
Thursday, March 30, 2023

बिग ब्रेकिंग : मछली पकड़ने गया मछुआरा हुआ लापता

Must read

उज्जवल हिमाचल। फतेहपुर

जिला कांगड़ा के उपमंडल फतेहपुर के तहत पड़ती महाराणा प्रताप झील में शुक्रवार दोपहर बाद मछली पकड़ने की इजाजत मिलने के उपरांत मछुआरे झील में जाला लगाने निकले थे। इस दौरान एक मछुआरा झील में समा गया। जानकारी अनुसार महाराणा प्रताप सागर झील उर्फ पौंग जलाशय में कोविड 19 दौरान लगे प्रतिबंध के हटते ही मछुआरे झील में जाल बिछाने निकले थे। जिनमे जगनोली निवासी मछुआरा रमेश उर्फ गुड्डू अपने साथी के साथ झील में जाला लगाने गया था।

इस दौरान उनकी किस्ती पानी की लहरों में समाने लगी तो तुरंत साथी ने किस्ती को संभालते हुए किनारे तक पहुंचाया लेकिन इस दौरान रमेश उर्फ गुड्डू पानी में गिर गया। रमेश को ढूंढने के प्रयास स्थानीय लोगो दबारा किये गया। वहीं पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई थी वहीं थाना प्रभारी फतेहपुर सुरेश शर्मा ने बताया कि मछली पकड़ने गए मछुआरे के लापता होने की जानकारी मिली है। जिस पर त्वरित कारवाई करते हुए टीम ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: