खाद्य सुरक्षा नियमों का करें गंभीरता से पालन: अरुण चौहान

संजीव कुमार। गोहर
प्रदेश में खाद्य सामग्री से जुड़े सभी व्यापारियों को चाहे वह करियाणा फास्ट फूड, ढाबा, कन्फेक्शनरी, या फिर चाय की दुकान हो सभी व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा नियमों का पूरी ईमानदारी व कड़ाई के साथ पालन करना चाहिए। यह बात चैल चौक में आयोजित एक दिवसीय खाद्य सुरक्षा जागरूकता शिविर में सहायक आयुक्त खाद्य शिक्षा अरुण चौहान ने कही।
व्यापार मंडल चैल चौक व व्यापार मंडल गोहर के सौजन्य से आज चैल चौक के बिट्टू कंपलेक्स में एक खाद्य सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय आयोजन में व्यापार मंडल गोहर वह व्यापार मंडल चैल चौक के लगभग 60 व्यापारियों ने भाग लिया। जागरुकता शिविर में खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त अरुण चौहान, सिमरजीत डीईओ व खाद्य सुरक्षा ट्रेनर  शकुन ढाका विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रधान व्यापार मंडल चैल चौक शिव प्रकाश ने आए हुए पदाधिकारियों को सम्मानित किया। विभागीय अधिकारियों ने इस अवसर पर सभी व्यापारियों को विस्तार पूर्वक खाद्य सुरक्षा नियमों की जानकारी प्रदान की वह उनकी समस्याओं का निवारण भी किया। इस एक दिवसीय ट्रेनिंग शिविर में ट्रेनर फॉस्टैक शकुन ढाका द्वारा खाद्य सुरक्षा से जुड़े हुए कानून की विस्तृत जानकारी व्यापारियों को उपलब्ध करवाई।
इस शिविर में महादेव व्यापार मंडल के प्रधान प्रकाश चंद गुप्ता महासचिव गोपाल शर्मा उपप्रधान धर्मचंद शिव प्रकाश बिट्टू महेश गुप्ता भुवन गुप्ता चुनी लाल गुप्ता चंदन गुप्ता आनंद प्रीत सिंह खेंम सिंह हरीश शर्मा नरपत राम आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रधान महादेव व्यापार मंडल प्रकाश चंद गुप्ता ने  व्यापार मंडल मंडल की भूमिका  तथा फूड सेफ्टी एवं जीएसटी तथा अन्य कानूनों के बरे में भी सभी को जानकारी दी। आए हुए अधिकारियों ने सभी व्यापारियों से खाद्य सुरक्षा नियमों का इमानदारी व कढ़ाई  के साथ पालन करने का आग्रह किया।