जमानाबाद मिंजर मेले में फुटबॉल का रोमांच, 20 टीमों ने दिखाया दमखम

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

जमानाबाद में आयोजित सात दिवसीय मिंजर मेले के तीसरे दिन फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की 8, सब-जूनियर की 8 और सीनियर वर्ग की 4, कुल 20 टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी रिंकू चौधरी और संजीव पटियाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, जिला परिषद सदस्य तियारा सुनीता देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने मेला कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मैदान में खिलाड़ियों ने जीत के लिए शानदार प्रदर्शन किया, जबकि दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन से मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया। मेला कमेटी ने बताया कि अरनी यूनिवर्सिटी के सहयोग से मेले का सफल आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मेला कमेटी के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

संवाददाता: अंकित वालिया

Please share your thoughts...