जोगिंद्रनगर कॉलेज में नई PTA कार्यकारिणी का गठन

Formation of new PTA executive in Jogindernagar College
जोगिंद्रनगर कॉलेज की पीटीए मीटिंग में नागेश ठाकुर प्रधान व विनोद कुमार उप प्रधान पद के लिए चुने गए

जोगिंद्रनगर : राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में आज 2022-23 सत्र के लिए अभिभावक शिक्षक संघ मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।

कॉलेज की प्राचार्य प्रो सुनीता सिंह की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रधान पद के लिए नागेश ठाकुर, उप प्रधान विनोद कुमार, सचिव प्रो बुधि सिंह, सह सचिव राजेश कुमार, सलाहकार हंस राज, कोषाध्यक्ष प्रो मंजूवाला व अंजु, अरूणा, अनुराधा, डॉ संजीव, डॉ परणीता, प्रो दिनेश तथा प्रो कौमुदी को सदस्य बनाया गया।

यह भी पढ़ें : 2 दिन के आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे राजस्व अधिकारी

प्राचार्य ने इस अवसर पर उपस्थित सभी अभिभावकों, प्राध्यापकों व अन्य स्टाफ का धन्यवाद किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी का महाविद्यालय के विकास व विद्यार्थियों को और अधिक अन्य सुविधाएं प्रदान करने में पूरा सहयोग रहेगा।

संवाददाता : जतिन लटावा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।