उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा
तियारा गांव के वार्ड नंबर 3 में पूर्व सीपीएस चौधरी सुरेंद्र काकू ने एक नए हैंडपंप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि तियारा गांव में पेयजल समस्या के समाधान के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं।
उन्होंने बताया कि तियारा में दो बड़े ट्यूबवेल स्थापित कर पेयजल व्यवस्था को मजबूत किया गया है, जबकि भड़ियाडा गांव में भी ट्यूबवेल योजना लागू की गई है। इसके अलावा बेदी और सनोरा गांव में भी ट्यूबवेल लगाकर पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
चौधरी सुरेंद्र काकू ने कहा कि वर्ष 2017 में कांग्रेस सरकार के दौरान भड़ियाडा, मेहरना, तरेमवला, खड़ियाडा, बैदी, तियारा और समीरपुर क्षेत्रों के लिए करीब 20 करोड़ रुपये की पेयजल योजना लाई गई थी, जो वर्तमान में संचालित है और लोगों को लाभ पहुंचा रही है।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उनके पास कई नई योजनाएं हैं और क्षेत्र की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए वे निरंतर विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध हैं।





