उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा
‘चलो गांव की ओर’ कार्यक्रम के तहत पूर्व सीपीएस चौधरी सुरेंद्र काकू ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव रिहाला में जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं से मुलाकात कर अपने विचार साझा किए तथा सुक्खू सरकार की नीतियों की जानकारी दी। गांववासियों और महिला मंडल ने गांव के सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न मांगें उनके समक्ष रखीं। पूर्व सीपीएस चौधरी सुरेंद्र काकू ने इन मांगों को तुरंत स्वीकार करते हुए कहा कि इन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव के लिए पानी, बिजली, सड़क और सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाएँ पहले ही उपलब्ध करवाई जा चुकी हैं, शेष मांगों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र मेरी कर्मभूमि है। जनता के वोट का मुझ पर कर्ज है। मैं राजनीति में कमाई करने नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने आया हूँ। उन्होंने आगे कहा कि जनता की सेवा करना मेरा धर्म है, जनता से मेरा अटूट रिश्ता है। जब तक सांस है, मैं गरीबों और मजदूरों की आवाज उठाता रहूंगा। चौधरी सुरेंद्र काकू ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र को अपना परिवार बताते हुए कहा कि परिवार की रक्षा और विकास के लिए संघर्ष जारी रहेगा और वे अपने वादों पर खरे उतरने का पूरा प्रयास करते रहेंगे।





