कांगड़ा में विकास को मिली रफ्तार: चौधरी सुरेंद्र काकू के प्रयासों से 8 सड़कें पूरी, 11 नई परियोजनाएं शुरू

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा 

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में पूर्व सीपीएस चौधरी सुरेंद्र काकू द्वारा विभिन्न विकास कार्यों को गति दी गई है। गॉब बड़ी ढुगियारी में लिंक रोड एवं एम्बुलेंस रोड का निर्माण कार्य पूरा करवाया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिला है।

उन्होंने बताया कि अब तक विधानसभा क्षेत्र में आठ सड़कों का निर्माण करवाया जा चुका है और हाल ही में 11 नई सड़कों को स्वीकृति देकर निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन सड़कों के बनने से दूरदराज के गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ा जाएगा और आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।

निर्माणाधीन सड़कों में पलेरा से कलोथर माता मंदिर, पंतेहड़ से गाहलियां, बोहडक्बालू से मलारू, सलाड़ी से अंदरेटा ठाकुरद्वारा, काथला माता से कुरयाला, तरखानकड़, कुलथी से अन्य गांव, बोहडक्वालू कलरी से जोगिंदर सिंह के घर तक, जटेहड़ से बलेटा होते हुए कमलयाला नाग मंदिर, बरोटू से चतरेटा तत्बानी, बोहड क्वालू से कलरी पठियार टल्ला तथा जीर भल्ला से शमशान घाट बस्तीहाट बस्ती तक संपर्क मार्ग शामिल हैं।

चौधरी सुरेंद्र काकू ने कहा कि उनका संकल्प क्षेत्र के हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आगामी समय में भी नई सड़कों का निर्माण जारी रहेगा, ताकि लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिल सकें।