उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला
कांग्रेस महासचिव व पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने आज धर्मशाला शहर के निकटवर्ती घनियारा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सालाना कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान बतौर चीफ गेस्ट अपने संबोधन में देवेंद्र जग्गी ने घनियारा स्कूल को आठ लाख रुपए प्रदान किए। इसमें पांच लाख टायलट्स और तीन लाख रुपए स्कूल की बाउंडरी वाल पर खर्च होंगे। देवेंद्र जग्गी ने इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्टूडेंट्स को 21 हजार रुपए अलग से प्रदान किए। इस अवसर पर धर्मशाला कांगे्रस ब्लाक अध्यक्ष चौधरी हरभजन सिंह के अलावा सुरेश पप्पी, मनजीत, राजशेखर, अश्वनी चौधरी, प्रदीप चौधरी, संजीव शर्मा आदि गणमान्य मौजूद रहे। कांग्रेस महासचिव व पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी बराबर हिस्सा लेना चाहिए।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कांगड़ा जिला की जनता का जीत लिया दिल
उन्होंने कहा कि 18 से 21 दिसंबर तक धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा का शीतकालीन सत्र चलेगा। शीत सत्र का धर्मशाला में होना गर्व की बात है। इसके लिए पूरी तैयारियां की जा रही हैं। कांग्रेस महासचिव व पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के प्रवास का ऐलान करके लाखों की जनता का दिल जीत लिया है। इस प्रवास से कांगड़ा व आसपास के जिलों में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला विधानसभा हलके पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू का खास फोकस है। धर्मशाला के ढगवार में आधुनिक मिल्क प्लांट का काम तेजी से चल रहा है। इस मिल्क प्लांट पर 250 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहा हैं।
ड्रीम प्रोजेक्ट से इस प्लांट से सीधे 150 नौकरियां दी जाएंगी
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के ड्रीम प्रोजेक्ट से इस प्लांट से सीधे 150 नौकरियां दी जाएंगी, वहीं 150 सहकारी सभाएं बनाकर 10 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया जाएगा। जग्गी ने बताया कि एक दुग्ध सभा में 11 मेंबर्ज कम से कम होने चाहिएं। इसके लिए वह खुद गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। देवेंद्र जग्गी ने कहा कि मांझी खड्ड के तटीकरण का टेंडर पूरा हो गया है। निचले सकोह में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रयासों से आधुनिक आइस स्केटिंग रिंक बनने जा रहा है। धर्मशाला हलके की कई कूहलों को जाइका प्रोजेक्ट में शामिल करने का प्रयास है। कृषि, बागबानी और भूसंरक्षण विभाग के जरिए भी किसानों को राहत प्रदान की जा रही है।
पीडब्ल्यूडी-जलशक्ति विभागों को निर्देश
देेवेंद्र जग्गी ने कहा कि धर्मशाला शहर की सडक़ों के किनारे पक्की नालियां बनाने को कहा है। शहर के अलावा सकोह, ढगवार, चैतडृ, बगली, मनेड, सलांगड़ी आदि इलाकों में बंद नालियां खोलने और नई नालियां बनाने को कहा है। इसी तरह जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को सर्दियों में पानी की सप्लाई सुचारू करने के लिए कहा गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला