पूर्व विधायक अजय महाजन ने छोडी विधुत सब्सिडी

उज्जवल हिमाचल। नूरपूर

हिमाचल प्रदेश नूरपूर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक अजय महाजन ने विधुत बोर्ड की सब्सिडी छोड़ने की घोषणा आज एक प्रैस विज्ञप्ति में की है। इस अवसर पर उन्होंने विधुत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता विकास ठाकुर को अपनी विधुत सब्सिडी छोड़ने का फॉर्म भर कर सौंप दिया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय महाजन ने जारी प्रैस ब्यान में बताया कि उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रदेश को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के प्रयासों से प्रेरणा लेकर अपनी बिधुत की सब्सिडी स्वेच्छा से छोडी है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास की राह में आगे बढ़ रहा है और आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए गंभीर प्रयास कर रहे है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे है।

संवाददाताः विनय महाजन

Please share your thoughts...