उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव चौधरी सुरेंद्र काकू ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में 15 वर्षों से व्याप्त कथित गतिरोध को समाप्त कर बदलाव लाने का आह्वान किया है। वे इन दिनों क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसमस्याएं सुन रहे हैं।
शनिवार को ग्राम रहलकड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए काकू ने कहा, “मैं पिछले 25 वर्षों से निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा कर रहा हूं। कांगड़ा 15 साल से विधायक की गलत नीतियों के कारण पिछड़ता जा रहा है। अब बदलाव का समय है, जनता मुझे एक अवसर दे।”
पूर्व विधायक ने मौजूदा विधायक के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता को 15 वर्षों में मिली 30 करोड़ रुपये की विधायक निधि का हिसाब मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायक बताएं कि उन्होंने कितने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया और कितने गरीब परिवारों के लिए आवास बनवाए।
काकू ने आरोप लगाया कि मौजूदा विधायक ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पहला चुनाव लड़ते समय अपने घोषणा पत्र में 5000 गरीब बेटियों का विवाह कराने, 5000 बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने और 5000 पक्के मकान बनवाने का वादा किया था। “विधायक इस पर श्वेत पत्र जारी करें। जनता को गुमराह कर चुनाव जीतना आसान है, लेकिन वादे निभाना भी उतना ही जरूरी है





