उज्ज्वल हिमाचल। कांगडा
सार्वेव सॉल्यूशंस (Sarwave solutions pvt. Ltd.) ब्रांच के मास्टर फ्रैंचाइज़ कार्यालय के शुभारंभ पर नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष व पार्षद अशोक शर्मा पहुंचे। उन्होंने इस कार्यालय पहुंचकर समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं दी। यह मास्टर फ्रैंचाइज़ कार्यालय कांगड़ा में धर्मशाला रोड पर यस बैंक के ऊपर दुसरी मंजिल पर खुला है। कंपनी के मुख्य प्रबंधक निदेशक अभिनव भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि हम लोगों को देशभर में रोजगार प्रदान कर रहे है। इसमें हम लोगों को वर्क फ्रॉम होम भी देते हैं।
जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यहां ईबुक्स का काम होगा। जिसे ऑनलाइन किया जाएगा। इससे यहां पर युवाओं को रोजगार मिलेगा। जो लोग वर्क फ्रॉम होम करेंगे उन्हें भी यहां से इस कार्य से इनकम मिलेगी। जो लोग यहां बिजनेस शुरू करना चाहते है, या कोई भी ईबुक्स के प्रोजेक्ट लेना चाहे वो भी यहां से अपने प्रोजेक्ट्स लेकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते है। इससे यहां व्यापार और इंप्लॉयमेंट दोनों में लोगों को रोजगार मिलेगा। जिससे उन्हें बेहतर आय प्राप्त होगी।
इस अवसर पर नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष व पार्षद अशोक शर्मा, कंपनी के मुख्य प्रबंधक निदेशक अभिनव भटनागर ओर कांगड़ा फ्रेंचाइज के प्रबंधक दिनेश शर्मा और शाइस्ता ओर कंपनी के वेंडर प्रवीण भुट्टू, संजीव धुरिया, अरुण शर्मा, सिम्मी शर्मा, अंजू बाला और कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
डॉ. फ्रेंचाइज के प्रबंधक दिनेश शर्मा ने बताया कि इस कार्यालय में अभी 12 लोग कार्य कर रहे है। आने वाले समय में इस समय में उन्होंने बताया कि इस कार्यालय में 50 के करीब लोगो को इसी कार्यालय में रोजगार दिया जाएगा व बाकी लोग वर्क फ्रॉम होम के माध्यम से भी रोजगार प्राप्त करेंगे। लोग यहां आकर भी इस बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसमें प्लस टू पास छात्र भी बेसिक कंप्यूटर की जानकारी से इस कार्य की यहां से जानकारी हासिल कर रोजगार हासिल सकता है।
संवाददाताः अंकित वालिया