पूर्व प्रवक्ता पंडित अशोक ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व तेजतर्रार प्रवक्ता एवं मीडिया कोऑर्डिनेटर पंडित अशोक हिमाचली ने केंद्र की बीजेपी सरकार और प्रदेश के बीजेपी नेताओं पर शब्दों से जोरदार तरीके से हमला करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों और गलत दखल के चलते और प्रदेश सरकार की वित्तीय संकट के बावजूद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हरेक विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की धनराशि दी है।

शिलान्यास और उद्घाटन समारोह और बड़े से बड़े पैमाने पर प्रोजेक्ट प्रदेश में मुख्यमंत्री ला रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में वित्तीय संकट के बावजूद भी ऐसे मुख्यमंत्री है जो हिमाचल प्रदेश को अपने संसाधनों को पैदा करने के लिए दिनरात कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अपनी सेहत का ख्याल न रखने के चलते प्रदेश को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री की यह दूरदर्शी प्रदेश और प्रदेशवासियों को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने दो टुक शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को देश में ही नहीं बल्कि समूचे विश्व के मानचित्र में लाना चाहते हैं।

मगर अफसोस हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के 7 सांसद है जो प्रदेश हित की बात नहीं करते हैं और केंद्र सरकार द्वारा रोड़ा अटकाया जाता है। आजतक फूटीकोड़ी तक नहीं लेकर आऐ हैं और बड़ी -बड़ी डींगें मारते हैं। हिमाचली ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और कांग्रेस का हर कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर यशस्वी मुख्यमंत्री के साथ है।

संवाददाता : अंकित वालिया