उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में कान, नाक व गले की हर बीमारी के इलाज की सुविधा उपलब्ध है। पीजीआई चंडीगढ़ से अपना विशेष अनुभव प्राप्त डॉ किरूवाकरण एवं जाने-माने ईएनटी विशेषज्ञ डॉ सतीश शर्मा अपनी बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में ईएनटी विशेषज्ञ अपने हुनर से नाक, कान व गले की हर चुनौती को पार करने में दक्ष हैं। डॉ. किरूवाकरण ने बताया कि एंडोस्कॉपी तकनीक फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में उपलब्ध है और इस तकनीक का लाभ मरीज उठा रहे हैं।
फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में टॉन्सिलस और एडनॉइड का उपचार, गले के कैंसर की स्क्रीनिंग, कान का दर्द, कान का अत्याधिक बहना, निगलने में समस्या, सायनस की समस्या, स्कलवेस सर्जरी, एलर्जी का इलाज, कान, नाक व गले के सभी रोगों का उपचार उपलब्ध है।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के मैनेजमेंट रिप्रेजेंटेटिव दीपक लट्ठ ने कहा कि अस्पताल में अन्य सभी विभागों के साथ-साथ ईएनटी में भी आयुष्मान भारत योजना के तहत इनडोर सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा का यह निरंतर प्रयास रहा है कि हर जरूरतमंद को बेहतरीन उपचार सुविधा प्राप्त हो। इसी के चलते अब गरीब व्यक्ति भी फोर्टिस कांगड़ा की बेहतरीन सेवाओं का लाभ उठा रहा है।