नगर परिषद कांगड़ा में चार मनोनीत पार्षदों के नाम प्रस्तावित, DC ऑफिस से वेरिफिकेशन के आदेश

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

नगर परिषद कांगड़ा में चार गैर-सरकारी पार्षदों के मनोनयन को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में उपायुक्त कार्यालय कांगड़ा, धर्मशाला की ओर से 27 अक्टूबर 2026 को पत्र जारी किया गया है। मनोनयन के लिए प्रदीप कुमार, संजीव गुप्ता, श्रीकांत ओहरी और अनूप कुमार के नाम प्रस्तावित किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश सरकार के सचिव (शहरी विकास) की ओर से 22 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के माध्यम से इन चारों व्यक्तियों को नगर परिषद कांगड़ा में गैर-सरकारी पार्षद मनोनीत करने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा ने RO-cum-SDM कांगड़ा को पत्र जारी कर संबंधित नामों की पात्रता जांचने के निर्देश दिए हैं।

प्रस्तावित नामों में प्रदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय शादी लाल, निवासी वार्ड नंबर-9; संजीव गुप्ता पुत्र स्वर्गीय कृष्ण लाल, निवासी वार्ड नंबर-8; श्रीकांत ओहरी पुत्र राजीव ओहरी, निवासी वार्ड नंबर-7; और अनूप कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रीतम चंद, निवासी वार्ड नंबर-2 शामिल हैं।

प्रशासन की ओर से हिमाचल प्रदेश म्युनिसिपल एक्ट, 1994 की धारा 16 और धारा 10(4) के तहत चारों नामों की पात्रता का सत्यापन किया जाएगा। संबंधित अधिकारी को जांच रिपोर्ट जल्द उपायुक्त कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इसे आगामी कार्रवाई के लिए प्रदेश सरकार को भेजा जा सके। बताया जा रहा है कि वेरिफिकेशन रिपोर्ट आने के बाद ही मनोनयन की अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी।

संवाददाता: अंकित वालिया

Please share your thoughts...