श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा में स्त्री, बाल व नेत्र रोग ओपीडी में मुफ्त जांच, टेस्ट पर 20 फीसदी छूट

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

निजी क्षेत्र में हिमाचल के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा में स्त्री एवं प्रसूति रोग (Gynecology & Obstetrics), बाल रोग (Pediatrics), और नेत्र रोग (Ophthalmology) की ओपीडी (OPD) में मुफ्त जांच होगी, साथ ही इन तीनों से संबंधित टेस्ट पर 20 फीसदी छूट भी रहेगी। संस्थान के सीएमडी डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि स्त्री एवं प्रसूति रोग , बाल रोग और नेत्र रोग की ओपीडी में मुफ्त जांच व टेस्ट पर 20 फीसदी छूट 21 यानी आज से जनवरी माह के अंत तक जारी रहेगी। इसलिए महिलाएं, बच्चे व नेत्र रोग से पीड़ित अपनी जांच व टेस्ट करवा सकते हैं।

डॉ. राजेश ने कहा श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा (Shree Balaji Hospital Kangra) ने निजी क्षेत्र में पहले भी नाम कमाया है। अस्पताल ने कांगड़ा ही नहीं बल्कि हमीरपुर जिले में भी अपनी सेवाओं का विस्तार कर रखा है, साथ ही अस्पताल का अपना नर्सिंग कॉलेज भी है।

डॉ. राजेश ने कहा कि कांगड़ा चिकित्सा क्षेत्र का हब बन गया है। पहले लोग बाहरी राज्यों का रुख करते थे लेकिन अब पड़ोसी राज्यों से हिमाचल आते हैं। श्री बालाजी अस्पताल ने लोगों को घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई हैं। साथ ही युवाओं को रोजगार भी मुहैया करवा रहा है। लोगों की सेवा करने का भाव डॉ. राजेश शर्मा को विरासत में मिला है। उनके पिता स्व. पंडित बालकृष्ण शर्मा भी लोगों की सेवा के लिए हर समय तैयार रहते थे।