फ्री नेत्र जांच शिविर कर रहे मरीजों को आंखों के रोगों के बारे में जागरूक : डॉ संदीप महाजन

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

एसएमआई अस्पताल घुरकड़ी के निर्देशक व चीफ आई सर्जन डॉ संदीप महाजन ने बताया कि हर महीने की भांति बीते अगस्त महीने में एसएमआई अस्पताल घुरकड़ी कांगड़ा के सौजन्य से लगभग 10 फ्री नेत्र जांच शिविरों का आयोजन किया गया। यह नेत्र जांच शिविर जिला स्तर पर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए। इन नेत्र जांच शिविरों में लगभग 1500 से ज्यादा मरीजों की आंखों का निरीक्षण किया गया। बरसात के मौसम के चलते जहां बारिश ज्यादा हो रही है वही मौसम के अनुरूप नेत्र जांच शिविरों में आंखों के रोगों में भी बढ़ौतरी देखने को मिली। जिसमें सामान्य तौर पर आंखों का संकमण यानि आंखों का लाल होना, आंखों में सूजन आना व आंखों की रोशनी का कम होना। कैंपों में उमरदराज मरीजों की आंखों में सफेदमोतियाबिंद व आंखों के पर्दे से सम्बधित बीमारियां सामने आई। इन बीमारियों के संदर्भ में मरीजों को अवगत कराया गया कि यह बीमारियों आंखों में कैसे उत्पन्न होती है और समय रहते इनका इलाज करवाने से इन बीमारियों से आंखों को बचाया जा सकता है।

कैपों में एस एम आई अस्पताल घुरकडी की टीम में ऑफथैलिमिक ऑफिसर अमिताभ छाबरा, प्रणव डडवाल, अंजू सहगल व सहयोगी स्टाफ में मनोहर लाल, सुवीन कुमार, रविन्द्र कुमार, सूरज प्रकाश, अजय भाटिया ने मिलकर लगभग 1500 से ज्यादा मरीजों की आंखों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जो बीमारियां सामने आईं उससे सम्बधित दवाईयां भी एस एम आई अस्पताल के सौजन्य से मुफत बांटी गई।

पिछले 45 वर्षों से नेत्र विज्ञान के क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे डॉ संदीप महाजन ने बताया कि नेत्र रोगों के बढ़ने का मुख्य कारण जनता में जागरूकता की कमी है। बढ़ते बच्चों की पढ़ाई का माध्यम ऑनलाइन होना नेत्र रोग को बढ़ावा दे रहा है। लगातार सकीन टाईम बढ़ने से आंखों का ड्राई होना यानि आंखों का सूखापन बढ़ रहा है। जिसके चलते आंखों की रोशनी सम्बधित बीमारीयां बढ़ रही है। बच्चों में बाहरी गतिविधियों में ज्यादा भाग न लेना जैसे खेलना, घूमना, व शारीरिक शिक्षा विषय पर ज्यादा न अमल में लाना, जिससे शरीर ठीक ढ़ग से विकसित नही हो पा रहे है, इसके अतिरिक्त मानसिक तनाव का शिकार भी हो रहे है।

डॉ संदीप महाजन ने कैंपों के माध्यम व अस्पताल में आए मरीजों को प्रदेश में खराब मौसम के चलते यह मी संदेश दिया कि अपने घर के आस पास बह रहे नदियों, नालों के किनारे न जाएं। प्रदेश में हो रही लगातार भारी बारिश से बहुत जानमाल का बहुत नुकसान हुआ है। इसको देखते हुए बच्चों, बूढ़ों का ध्यान रखे तथा कोई यात्रा करने का मन मना रहे है तो आगामी मौसम विभाग के सूचना का इंतजार करे।

सर्वसाधारण को यह भी सूचित किया गया है कि जिन कैंपों को खराब मौसम के चलते स्थगित किया गया है। मौसम विभाग की अधिसूचना जारी होने के बाद जल्द ही मौसम बहाल होने के बाद उन स्थानों पर कैंपों का आयोजन किया जाएगा।