उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा
पल्स मेडिसिटी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्टाफ को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना तथा उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना था। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ रक्तचाप, शुगर जांच, हीमोग्लोबिन परीक्षण और अन्य आवश्यक चिकित्सीय परामर्श सेवाएं प्रदान कीं। लगभग 200 विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य Dr. Praveen Kumar ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। नियमित स्वास्थ्य जांच और जागरूकता जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।” चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, मानसिक स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर के समापन पर प्रतिभागियों को व्यक्तिगत स्वास्थ्य परामर्श एवं आवश्यक सुझाव भी दिए गए।





