राजल में लगा मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, 55 ग्रामीणों की हुई जांच

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत संचालित मोबाइल ‘जीवन धारा’ स्वास्थ्य इकाई ने ग्राम पंचायत राजल में उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। शिविर ग्राम पंचायत प्रधान नीलम और उप प्रधान मदन चौधरी की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

पालमपुर से पहुंची मेडिकल टीम में डॉ. अभय, फार्मासिस्ट शिवानी पाल, लैब टेक्नीशियन साक्षी तथा स्थानीय उप स्वास्थ्य केंद्र की सीएचओ प्रियंका शामिल रहीं। टीम ने ग्रामीणों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक जांच के बाद पात्र मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित कीं।

शिविर के दौरान लगभग 55 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से 12 मरीजों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार और विस्तृत जांच के लिए सरकारी अस्पताल कांगड़ा तथा डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज, टांडा रेफर किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव की आशा कार्यकर्ता सुभद्रा, रंजना और रेणु ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस अवसर पर पूर्व उप प्रधान सुमीत सहित कृष्ण, ओम प्रकाश, चुनी लाल, प्रेम, मलका देवी, हौंसली और अन्य ग्रामीणों ने भी निशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

संवाददाता: अंकित वालिया

Please share your thoughts...