उज्जवल हिमाचल । पालमपुर
जनहित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के उद्देश्य से समर्पण हेल्थ, ताशी जोंग, पपरोला में 3 अगस्त से 8 अगस्त तक हृदय एवं सामान्य रोगों के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में मेडांटा हॉस्पिटल, लखनऊ के Consultant Preventive and Clinical Cardiology डॉ. आदर्श भार्गव मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श देंगे।
डॉ. आदर्श भार्गव प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मरीजों की जांच एवं परामर्श करेंगे। शिविर में हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल, धड़कन की अनियमितता, सीने में दर्द, सांस फूलना सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित परामर्श उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा लोगों को हृदय रोगों की रोकथाम, संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
डॉ. आदर्श भार्गव ने कहा कि बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के कारण हृदय रोग तेजी से बढ़ रहे हैं और अब युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, सही चिकित्सकीय परामर्श और जीवनशैली में आवश्यक बदलाव अपनाकर हृदय रोगों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से उच्च रक्तचाप, मधुमेह तथा हृदय रोगों का पारिवारिक इतिहास रखने वाले लोगों से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की।
समर्पण हेल्थ प्रबंधन ने बताया कि मरीजों की सुविधा और बेहतर समय प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए शिविर के लिए पूर्व अपॉइंटमेंट अनिवार्य रखा गया है। इच्छुक मरीज 93173-96669, 93177-96669 और 88940-09400 पर संपर्क कर अपना समय निर्धारित कर सकते हैं।
समर्पण हेल्थ ने क्षेत्र के लोगों से इस निःशुल्क विशेषज्ञ परामर्श शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपने स्वास्थ्य की समय पर जांच करवाने की अपील की है।





