उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा
पल्स मेडिसिटी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शाहपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जारी है। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया जा रहा है। इस दौरान मरीजों के रक्तचाप, शुगर और अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की जा रही है। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जा रही हैं।
शिविर में क्षेत्र के लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।





