उज्जवल हिमाचल । शिमला
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्लए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दोनों महापुरुषों को नमन किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सीएम सुक्खू ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने अहिंसात्मक आंदोलन से भारत को स्वतंत्रता दिलाने का मार्ग प्रशस्त कियाए जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने ष्जय जवानए जय किसानष् के नारे से देश के जवानों और किसानों को नई ऊर्जा दी। उन्होंने कहा कि बापू और शास्त्री जी के आदर्श आज भी समाज को सत्यए अहिंसाए सरलता और देशभक्ति की अमूल्य सीख देते हैं। हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलकर उनके सपनों का देश और प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।





