डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा में गणपति बप्पा मोरया की धूम

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

आज गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर डीएवी तियारा के विद्यार्थियों ने गणपति की मानव श्रृंखला बना कर गणपति बप्पा मोरया का उदघोष कर वंदना की। प्रधानाचार्य एकता अत्तरी ने बताया कि कक्षा एलकेजी से 11वीं तक के विद्यार्थियों ने गणपति जी के जयकारे लगाए।

इस मानव श्रृंखला को बनाने में अध्यापक यशिन्देर, कुसुम, कुलभूषण, सनी देयोल, कविता, नीलम, शैली और संजय ने मदद की। प्रधानाचार्य एकता ने सभी विद्यार्थियों को गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में लड्डू वितरित किए।