उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा ने कांगड़ा बाजार में सांप्रदायिक सद्भाव रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।रैली को अतिरिक्त थाना प्रभारी कांगड़ा गुरदेव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने छात्र-छात्राओं को रैली से पहले संबोधित किया और सांप्रदायिक सद्भाव के बारे में जानकारी प्रदान की। संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत जीएवी पब्लिक स्कूल में सांप्रदायिक सद्भाव सप्ताह मनाया जा रहा है।
कक्षा छठी से आठवीं के छात्र-छात्राओं में रैली के दौरान जोश व उत्साह के साथ-साथ सांप्रदायिक हिंसा में अनाथ हुए बच्चों के लिए करुणा की झलक साफ दिख रही थी और छात्र जोर-जोर से निराश्रितों को दान दो के नारे लगा रहे थे ।देशभक्ति से ओतप्रोध करीब 475 छात्र- छात्राओं ने रैली के दौरान अपने हाथ में स्लोगन लिखीं तख्तियां लेकर कांगड़ा की जनता को जागरूक किया।
प्रधानाचार्य सुनील कांत ने बताया कि 25 जनवरी को स्कूल में झंडा दिवस मनाया जाएगा और सभी छात्रों से दान की अपील की गई है। स्कूल में भी दान पत्र लगाया गया है और हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा धन एकत्रित कर निराश्रितों को सरकार के माध्यम से प्रदान किया जाए।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा