चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में चमका जीएवी

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा के छात्रों ने चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में जलवा बिखेरा है। नगरोटा बगवां में हुई उपमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के 5 वर्गों में जीएवी के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मेडल झटके हैं। प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा व साइंस फैकेल्टी हैड सोनी शर्मा और उप प्रधानाचार्य सुजाता शर्मा ने विजेता छात्रों को बधाई दी व जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आशीर्वाद दिया।

सभी विजेता छात्र अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रधानाचार्य ने बताया कि अर्वन वर्ग के जूनियर ग्रुप से एक्टिविटी कॉर्नर में आठवीं कक्षा के नमन चड्ढा ने अन्य प्रतिभागियों को पछाड़कर प्रथम स्थान हासिल किया। एक्टिविटी कॉर्नर के सीनियर वर्ग में कुमारी अवजा विजेता रही। साइंस कांग्रेस के मैथ्स ओलंपियाड में सीनियर वर्ग से खुश ने पहला स्थान हासिल कर जीएवी की शान में एक और तगमा जड़ा। साइंस क्विज में प्रशांत वशिष्ठ व अकृत ने दूसरा स्थान हासिल किया।