राजनीति के पितामह काे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव ने दाे मिनट का माैन रख कर दी श्रद्धाजंलि

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

आज हिमाचल की राजनीति में एक बहुत बड़े युग का अंत हो गया जी हां हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश के राजनीति के पितामह माने जाने वाले स्व. राजा वीरभद्र सिंह जी की आज सुबह तड़के उनका निधन हो गया जिस कारण पूरे प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में शोक की लहर है। ऐसे में हर उस व्यक्ति की आंखें नम है, जो भी इस खबर को सुन रहा है। क्योंकि राजा जी की छवि और व्यक्तित्व और कार्यशैली ऐसी थी कि हर कोई उनकी कार्यशैली का कायल था, जिस कारण आज हर कोई इस खबर को सुनकर गमगीन हो रहा है और शोक व्यक्त कर रहा है।

इसी कड़ी में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर के सभी अग्रणी सगठनों के पदाधिकारियों एक कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस कार्यालय रैत में दिवंगत राजा जी को श्रद्धांजलि दी और श्रद्धा सुमन फूल अर्पित किए साथ ही साथ 2 मिनट का मौन भी रखा गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा राजा जी के जाने से हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक बहुत बड़े राजनीतिक युग का अंत और इस अपूरणीय क्षति को कभी भी पूरा नहीं किया जाएगा राजा जी ने हिमाचल प्रदेश के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है, जो युगों युगों तक याद रखा जाएगा और हिमाचल के विकास के जब भी बात होगी, तो राजा जी की बात अवश्य होगी।

पठानिया ने कहा राजा वीरभद्र सिंह उनके राजनीतिक गुरु थे और जो कुछ आज उनके पास है वह सब राजा की ही देन है और राजनीति की हर एक वह चीज उन्होंने राजा जी से सीखी। आज राजा जी के चले जाने से उन्होंने एक पिता समान व्यक्ति को खो दिया है, जिसकी आपूर्ति कभी भी नहीं की जा सकती। उन्होंने बड़ी ही नम आंखों से राजा जी की हर एक उस बात को याद किया, जो उनसे सीखी है और आने वाले समय के लिए उन्हें वह अपनी जिंदगी में प्रेरणा स्त्रोत बनाते हुए अपनी राजनीतिक कार्यप्रणाली को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

इस दौरान राजा जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के और महिला कांग्रेस कमेटी के अग्रणी सभी संगठन के सदस्य मौजूद रहे। इस दुःखद घड़ी में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, विनय कुमार सोशल मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस, प्रदीप बलोरिया ब्लॉक कांग्रेस महासचिव, सरिता सैनी प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, नीना ठाकुर महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, राजेश्वरी देवी पूर्व प्रधान, कुसम लता वार्ड पंच, नम्रता सिंह, परवीन कुमारी, लालमन पूर्व प्रधान, सुरेश मेहरा, रंजीत सिंह पठानिया, बालकृष्ण शर्मा ब्लॉक कांग्रेस जरनल सेक्टरी, हितेश चौदरी पंचायत समिति सदस्य, विपुल पटाकू युवा कांग्रेस, युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष कर्ण पठानिया, विपन शर्मा, कर्म चन्द चौधरी व विराजशर्मा आदि गमनमान्य कांग्रेस साथी मौजूद थे।