गोकुल बुटेल कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वय समिति में समन्वयक नियुक्त

गोकुल बुटेल कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वय समिति में समन्वयक नियुक्त

उज्जवल हिमाचल। शिमला
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार गोकुल बुटेल को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। गोकुल बुटेल अखिल भारतीय कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियों के लिए गठित राष्ट्रीय समन्वय समिति में समन्वयक नियुक्त किए गए हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने समूचे देश से 8 कांग्रेस पदाधिकारियों को यह दायित्व सौंपा है। इनमें से गोकुल बुटेल भी एक हैं। कांग्रेस का यह अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

गोकुल बुटेल वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सह सचिव पद का दायित्व संभाल रहे हैं। वहीं वह कई प्रदेशों में चुनाव के लिए कांग्रेस वार रूम प्रभारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : ज्वाली मण्डल भाजपा कार्यसमिति बैठक में हंगामा, नौबत पहुंची हाथापाई तक

ऐसे में एक बार फिर कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर गोकुल बुटेल को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। जानकारी अनुसार राष्ट्रीय महाधिवेशन में आगामी लोकसभा चुनाव ही नहीं बल्कि मल्लिकार्जुन खरगे की नई टीम के गठन का खाका भी खींचा जाएगा।

गोकुल बुटेल ने कहा कि जो भी पार्टी ने जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी श्रद्धा और ताकत से निर्वहन करेंगे। साथ ही में उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी महासचिव राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया है।

संवाददाताः ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।