लिफ्ट व ओवर हेड ब्रिज का भी जल्द निर्माण करे सरकार

मनीष ठाकुर। कुल्लू

कुल्लू के शीशा माटी चौक पर जहां बीते दिनों वन मंत्री ने सबवे निर्माण के लिए भूमि पूजन किया वहीं। इसी के साथ की दो बड़ी परियोजनाओं को भी जल्द शुरू किया जाए। कुल्लू सदर के विधायक रहे महेश्वर सिंह सरवरी में लिफ्ट व सुल्तानपुर के लिए ओवरहेड ब्रिज के निर्माण की भी सरकार से मांग रखी है…

जिला कुल्लू के मुख्यालय की शीशामाटी चौक में सबवे के लिए भूमि पूजन का कार्य को शुरू कर दिया गया है। लेकिन इसी परियोजना के साथ दो और निर्माण कार्यों का किया जाना प्रस्तावित था। कुल्लू सदर के पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में सबवे, सरवरी में लिफ्ट का निर्माण व सुल्तानपुर जाने के लिए ओवरहेड ब्रिज का निर्माण कार्य को प्राथमिकता के तहत सरकार के समक्ष रखा था और इसके लिए बजट का भी प्रावधान किया गया था। लेकिन उस समय तीनों ही परियोजनाओं को निर्माण के लिए उपयुक्त नहीं बताया गया था। आज जब सबवे के निर्माण कार्य को शुरू किया जा चुका है तो ऐसे में जनता के हित को ध्यान में रखते हुए भी बाकी बची 2 परियोजनाओं का कार्य शुरू किया जाना चाहिए।

 

महेश्वर सिंह ने कहा कि जब उन्होंने योजनाओं के निर्माण कार्य में खर्च होने वाले राशि के बारे में जानकारी लेनी चाही तो उन्हें पता चला कि इन दोनों योजनाओं का पैसा डायवर्ट कर दिया गया है। दोनों परियोजनाओं के निर्माण कार्य का पैसा लगाया जा रहा है जिसकी बिल्कुल भी जरूरत नहीं है जबकि यह दोनों ही परियोजनाएं कुल्लू शहर के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

महेश्वर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रशासन को कार्य करने के निर्देश दें ताकि अमृत योजना के तहत इन दोनों बड़ी परियोजनाओं का कार्य किया जा सके।

गौर रहे कि सरवरी में लिफ्ट लगने से जहां सरवरी से ढालपुर लोगों को पहुंचना आसान होगा वही सुल्तानपुर के लिए ओवरब्रिज पुल बनने से लोगों को सड़क दुर्घटना का खतरा कम होगा।